मुजफ्फर नगर, जुलाई 3 -- बुढ़ाना। गांव जौला में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके तीन बच्चे भी घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। थाना शाहपुर के गांव कबीरपुर निवासी इरशाद बाइक पर शमा परवीन (30 वर्ष) पुत्र समद, ईशा व पुत्री इरम को साथ लेकर अपनी रिश्तेदारी में गांव परासौली जा रहा था। जैसे ही वह गांव जौला पहुंचा, तो उसकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें इरशाद, उसकी पत्नी व बच्चे बाइक सहित नीचे गिर गए। शमा परवीन की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर गिरने से इरशाद के तीनों बच्चे घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घ...