जौला गांव में गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- बुढ़ाना जौला गांव में गोबर जमा करने के लिए बनाए गए गड्ढे में गिरकर 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि एक डेयरी संचालक ने यह गड्ढा बनाया था।गांव जौला निवासी डॉ फरमान की 12 वर्षीय पुत्री अल्फ़ीशा दोपहर में घर से निकली थी। जब वह घंटों तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान बच्ची गड्ढे में मिली। उसे बाहर निकाला गया और परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बच्ची के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया। यह भी पढ़ें- पांच बहनों में इकलौता भाई था इस्तेखार, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.