जौला के किसानों का एसडीएम कार्यालय पर धरना
मुजफ्फर नगर, जून 18 -- बुढ़ाना। भाकियू (अ) के नेतृत्व में जौला के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए दिव्यांग की कृषि भूमि तालाब में मिलाने का आरोप लगाया। भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में गांव जौला के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने पर पत्नी मेहरून व तीन बच्चों सहित बैठे दिव्यांग मुजम्मिल पुत्र शराफत का कहना है कि उसकी कृषि भूमि के बराबर में तालाब व कब्रिस्तान है। हल्का लेखपाल ने गलत तरीके से सिजरे के अनुसार तालाब की खुदाई नहीं कराते हुए उसके रास्ते व कृषि भूमि को तालाब में मिला लिया है। ग्रामीण ने तालाब को सिजरे के अनुसार खुदवाने की मांग की है। किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने दो दिनों में मामले की जांच कराकर समाधान कराने का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.