मुजफ्फर नगर, जून 19 -- बुढ़ाना भाकियू (अ) के नेतृत्व में जौला के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम ने राजस्व टीम को पैमाइश के लिए मौके पर भेज दिया है।भाकियू (अ) के जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार के नेतृत्व में गांव जौला के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर बुधवार से धरना दिया जा रहा है। धरने पर पत्नी मेहरून व तीन बच्चों सहित बैठे दिव्यांग मुजम्मिल पुत्र शराफत का कहना है कि उसकी कृषि भूमि के बराबर में तालाब व कब्रिस्तान है। हल्का लेखपाल ने गलत तरीके से सिजरे के अनुसार तालाब की खुदाई नहीं कराते हुए उसके रास्ते व कृषि भूमि को तालाब में मिला लिया है। यह भी पढ़ें- जौला के किसानों का एसडीएम कार्यालय पर धरना ग्रामीण ने तालाब को सिजरे के अनुसार खुदवाने व दिव्यांग किसान को जमीन वापस दिलाने की मांग की है। किस...