बागेश्वर, अप्रैल 26 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शनिवार को हुई बारिश के बाद जिले के जंगलों की आग शांत हो गई थी, लेकिन रविवार को जौलकांडे में एक बार आग से धधक गई। आग रिहायशी इलाके की ओर बढ़ने लगी। लोगों ने सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जौलकांडे के जंगल में आग भड़क गई। आग गांव की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीणों की सूचना के बाद प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल मिनी वॉटर टेंडर वाहन लेकर यूनिट घटना स्थल पहुंची। जंगल की आग जौलकांडे के जगल में फैली हुई थी जो आबादी की ओर तेजी से बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- दमकल विभााग ने हाइड्रेंटों की क्षमता जांची साथ ही वन संपत्ति का नुकसान भी हो रहा था। इस दोरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों विभागों के क...