समस्तीपुर, जनवरी 5 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर गांव में बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ित राजपुर जौनापुर निवासी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन पहले घर में ताला लगाकर कर नौकरी पर चला गया था। रविवार को जब घर आया, तो देखा कि मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ है। साथ ही सभी कमरे का भी ताला टूटा हुआ है। घर के कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि चोरों ने आलमारी से सोने का कीमती आभूषण एवं पच्चीस हजार नकद चोरी कर ली है। साथ ही मैट्रिक, इंटर व स्नातक का मूल कागजात, रायल इन्फील्ड का कागज, सभी गहना का रसीद व जमीन का दास्तवेज भी गायब है। सभी की अनुमानित कीमत बारह लाख रुपए बताया गया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मामले को...