जौनसार बावर में 10 सड़कों पर यातायात ठप, 60 हजार की आबादी प्रभावित
विकासनगर, अगस्त 5 -- बारिश ने जौनसार बावर की करीब 60 हजार की आबादी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र की 10 सड़कों पर यातायात ठप रहा। अधिकांश सड़कें मलबा, बोल्डरों से पटी हुई हैं। सड़कों के बंद होने से क्षेत्र में रसोई गैस, सब्जी के वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कई अन्य जरूरी सामान की किल्लत भी पैदा हो गई है। लोगों का संपर्क समाज की मुख्यधारा से पूरी तरह कट गया है। बारिश के कारण सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के सामने बाजार पहुंचना और यहां से सामान लेकर फिर गांव पहुंचना चुनौती बना है। आपदा प्रबंधन के अनुसार त्यूणी-मोरी-पुरोला, फेडिज-सनेल, जगादरी-पांवटा-रोहड़ू-राजबन राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 24 सड़कों पर यातायात ठप है, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रभावित ग्रामीणों का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.