रुडकी, जनवरी 5 -- जौनसार क्षेत्र के लोगों की ओर से आयोजित माघ मेले में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति परक कार्यक्रमों की धूम रही। जौनसार-बावर जौनपुर रवाई बिनहार बगाण माघ मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल रहे। उन्होंने जनजातीय संस्कृति की सराहना कर कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र की लोक संस्कृति, नृत्य और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें जीवंत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...