जौनसार बावर के 6 मोटर मार्ग पर सुचारू नहीं हुआ यातायाता
विकासनगर, जुलाई 13 -- साहिया,संवाददाता। जौनसार बावर क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हुई भारी बारिश के चलते भूस्खलन और मलबा आने से लोक निर्माण विभाग सहिया तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) कालसी के अंतर्गत आने वाले छह प्रमुख मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग सहिया के अधीन बिजऊ-कुईथा-खतार मोटर मार्ग, शहीद सुरेश तोमर गास्की मार्ग तथा सहिया-क्वानू मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। पीएमजीएसवाई कालसी के अधिशासी अभियंता रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बंद मार्गों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बांध ढहा, देहरादून में पुल बहा; 120 सड़कें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.