विकासनगर, जुलाई 19 -- मूसलाधार बारिश से जौनसार-बावर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई गांवों के ग्रामीणों का शहर और मंडियों से संपर्क कटने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रविवार को भी क्षेत्र के चार मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। मोटर और संपर्क मार्ग बंद होने के चलते किसानों को पीठ पर उपज ढोनी पड़ रही है। बंद मार्ग खोलने को संबंधित विभागों ने मौके पर जेसीबी लगाई हुई है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ के पास भूस्खलन होने से शनिवार रात 11 बजे रविवार सुबह पांच बते तक यातायात बंद रहा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी तैनात की गई हैं जो मलबा आते ही उसे हटाने का काम शुरु कर देती हैं, जिससे यातायात अधिक देर तक बाधित नहीं रहा।रोजाना बारिश के कारण पहाड़ दरकने से जौनसार-बावर में लोगों का जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। रविवार को गडोल-स...