बागपत, अप्रैल 16 -- बड़ौत। जौनमाना गांव के प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर हाई स्कूल में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 20 दिनों में छह बार चोरों ने स्कूल परिसरों में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर, खाद्यान्न, इनवर्टर और बैटरियां चुरा लीं। गैस सिलेंडर चोरी होने से मिड-डे मील संचालन प्रभावित हो रहा है और बच्चों के भोजन की व्यवस्था बाधित हो रही है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि शिक्षकों को स्कूल में सोने की सलाह दी जा रही है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक की प्रधानाध्यापिका कविता ने बताया कि उनके स्कूल में अब तक तीन बार चोरी हो चुकी है। चोरों ने गैस सिलेंडर और खाद्यान्न को निशाना बनाया। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिए रसोई में अतिरिक्त गेट और तीन गुप्ती ताले लगाए गए थे, लेकि...