जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
जौनपुर, जून 4 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी अंतर्गत जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर बुधवार करीब तीन बजे सतहरिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मीरगंज थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी 34 वर्षीय मो. अख्तर पुत्र मो. अजीज अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उनके साथ पीछे 41 वर्षीय नूर अहमद पुत्र नूर आलम बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।दूसरी बाइक पर सवार 29 वर्षीय सोनू पटेल पुत्र मुन्नीलाल निवासी भऊलहा जौनपुर भी इस हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलते ही सतहरिया चौकी प्रभारी धनंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.