जौनपुर-रायबरेली हाइवे परडंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर, अप्रैल 9 -- मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर रायबरेली हाइवे पर बुधवार की रात लगभग 12 बजे सतहरिया पुलिस चौकी के सामने अज्ञात डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान 40 वर्षीय देवेंद्र सिंह देव पुत्र शिव लगन सिंह, निवासी ग्राम सरावां, थाना पवारा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह सरोखनपुर स्थित एक निजी ट्रांसपोर्ट में नौकरी करते थे। रोज की तरह बुधवार की देर रात करीब 12 बजे काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सतहरिया पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार डम्फर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डम्फर समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.