गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जौनपुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन और ठहराव में संशोधन किया है। यह कार्य प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक के तहत किया जा रहा है, जिससे नौ मई से 27 मई तक यात्रियों को बदलाव का सामना करना पड़ेगा। सूरत से चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी अब मानिकपुर-प्रयागराज जंक्शन-बनारस-वाराणसी सिटी-औंड़िहार मार्ग से चलेगी और प्रयागराज छिवकी, जौनपुर और केराकत स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार छपरा-सूरत 09066 गाड़ी का भी मार्ग बदला गया है। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 15231 और गोंदिया-बरौनी 15232 का भी मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिससे जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल और कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव रद्द रहेगा। वहीं छपरा-दिल्ली और दिल्ली-छपरा एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.