जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से हुआ। महोत्सव के पहले दिन आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लगभग 623 जोड़े सात फेरे लेकर एक दूजे के होकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इसमें 11 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह सम्पन्न कराया गया। जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, विधायक मड़ियाहूं डॉ.आरके पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, नगर पलिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या अन्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से संचालित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की योजना विशेष रूप से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आने वाल...