धनबाद, मई 1 -- लखनऊ मंडल के जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण शालिमार से 12, 19 और 26 मई को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस और 07, 14 व 21 मई को चलने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस जौनपुर नहीं जाएगी। दोनों ट्रेनों को चिन्हित तिथियों पर डीडीयू, वाराणसी, वाराणसी सिटी, औंड़िहार होकर चलाया जाएगा। इसी तरह गोरखपुर से 18 और 25 मई को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस और गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 मई को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, डीडीयू के रास्ते चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: ये प्रमुख ट्रेनें बदले मार्गों से चलेंगी यह भी पढ़ें- परिवर्तित मार्ग से चलेगी बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.