वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। बहुचर्चित जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने तत्कालीन कोटेदार को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को वाराणसी के विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट-2 में पेश कर जेल भेज दिया गया। निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि साल 2004 से 2005 के बीच जौनपुर में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित सम्पूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत बदलापुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में काम होना था। जिला पंचायत के अंश से नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग पर मिट्टी कार्य, सीसी रोड और पुलिया निर्माण कार्य प्रस्तावित था।इसमें लगे मजदूरों को कार्य के बदले खाद्यान्न (चावल) या नगद राशि दी जानी थी। हालांकि आरोपियों ने फर्जी मस्टर रोल तैयार कर वास्तविक मजदूरों को खाद्यान्न एवं नगद धनराशि वितरित...