जौनपुर, मार्च 20 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सार्वजनिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसराव के मैदान में गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के साथ ही अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच आजमाए। दंगल को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। दंगल में जौनपुर के सूरज और पंजाब के रोहित पहलवान के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सूरज ने रोहित को पटखनी दी। वहीं हरियाणा के राजबहादुर पहलवान ने वाराणसी के अजय को चित्त किया। दिल्ली के सलमान पहलवान और वाराणसी के रामआशीष के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। मेरठ के नसीम पहलवान और अजगरा के राहुल पहलवान के बीच भी जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें राहुल पहलवान ने बाजी मारी। विजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.