जौनपुर, मार्च 29 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के एक की शनिवार को सड़क हादसे में सुल्तानपुर जिले में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरपतहां क्षेत्र के 38 वर्षीय शेखाही वर्षीय नंद किशोर यादव पुत्र राम मिलन यादव शुक्रवार को घर से नया ट्रैक्टर खरीदने के लिए फैजाबाद गए थे। नया ट्रैक्टर खरीद कर घर के लिए वापस आ रहे थे। देर शांम लगभग नौ बजे के आसपास सुल्तानपुर के दोस्तपुर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर-और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में नंद किशोर यादव की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। नंद किशोर यादव की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। मृतक की पत्नी निशा का रोरो कर बुरा हाल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...