जौनपुर, जनवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। मुंबई महानगर पालिका के हुए चुनाव में जौनपुर का भी खूब डंका बजा। यहां रहने वाले कुल छह से अधिक लोगों ने अलग अलग सीट से चुनाव जीतकर परचम लहराया है। वहां से पार्षद यानी नगर सेवक बनने वालों में जौनपुर जिले की निवासी दो महिलाएं भी शामिल हैं। जीत की जानकारी मिलते ही लोगों ने बधाई दी। यहां चुनाव प्रचार के लिए जौनपुर से बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र भी गए थे। उनका दावा है कि उन्होने 55 सीटों पर प्रचार किया था, जिसमें से 53 सीटें जीते हैं। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के अनुसार, राम रेखा यादव, मनीषा कमलेश, विवेक उपाध्याय, मदन सिंह और पंकज पांडेय ने जीत हासिल की है। ये सभी जौनपुर के रहने वाले हैं। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर स्थित चौकी खुर्द गांव निवासी पंकज पांडेय उर्फ दरोगा पांडेय की जीत के बाद लोगों ने खुशी ...