भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। जिले के महिला थाने में जौनपुर जिला निवासी पति समेत सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज किया है। विवाहिता को आरोपित दो लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। शहर के रामसहायपुर निवासी राजाराम प्रजापति की बेटी शकुंलता देवी ने महिला थाने में तहरीर दिया। कहा कि जौनपुर जिले के किशुनपुर, महुआ थाना मीरगंज निवासी पंकज प्रजापति के साथ 28.11.2024 को हुई थी। पिता ने सोने की चेन, कान की झाली, नथिया, पायल, मीना, करधन, बाइक, दो लाख रुपये नकद, साड़ियों समेत लाखों रुपये का सामान दहेज के रूप में दिया था। गवना के बाद ससुराल के लोगों द्वारा दो लाख और रुपयों की मांग की जाने लगी। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर केस दर्ज इतना ही नहीं, आरोपित प्रताड़ित भी करते थे। पति पकंज के साथ ही सास प्रति...