टिहरी, दिसम्बर 11 -- जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग के करीब 4 किमी हिस्से के पुनर्निर्माण व सुधारीकरण की स्वीकृति मिल गई है। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने बताया कि थत्यूड़-मराड़ मोटर मार्ग भाल गांव की ओर से किमी 5 से 9 के बीच जर्जर और खस्ताहाल बना हुआ था। जिसको प्रदेश सरकार ने पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए राज्य योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 34 लाख 12 हजार रूपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से इसका जीओ जारी किया गया। विधायक ने बताया कि निर्माण करने वाले फर्म/ठेकेदार तीन साल के इस मोटर मार्ग का अनुरक्षण भी करेगा। जिससे मोटर मार्ग को हमेशा चकाचक बना रहेगा। शासन ने इस वित्तीय वर्ष में उक्त कार्य के लिए 10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी करते हुए डीपीआर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। विध...