जौनपुर, दिसम्बर 15 -- जौनपुर, संवाददाता। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है। लव मैरिज को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने ही मां-बाप की लोढ़े से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को गोमती नदी में फेंक दिया। वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी बेटे को पुलिस ने एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने प्रेम विवाह किया था। आठ दिसंबर को परिवार में विवाद हुआ। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। वाराणसी में रहने वाली बेटी की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शवों की बरामदगी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। जो गोमती नदी और आसपास के इलाकों में लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.