हरिद्वार, जनवरी 7 -- विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची ने अगले साल यानी 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले से पहले हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है और कहा है कि जब मक्का और मदीना में गैर मुस्लिमों पर ऐसे प्रतिबंध लागू हैं तो हरिद्वार में क्यों नहीं गैर हिन्दुओं पर वैसा ही प्रतिबंध लगाया जाए? उन्होंने इसे सुरक्षा और हरिद्वार की पवित्रता बनाए रखने से जुड़ा मुद्दा बताया है। साध्वी प्राची ने कहा कि गैर हिन्दुओं के हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाने पर बैन लगाया जाना चाहिए। 45 दिनों तक चलने वाला अर्धकुंभ मेला 14 जनवरी 2027 (मकर संक्रांति) से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। राज्य सरकार के अनुसार, इस दौरान 6 से 7 करोड़ श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है।'अमृत क्षेत्र' घोषित करने की मा...