अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- Aligarh News: लोकतंत्र में अपनी हिस्सेदार तय करनी है तो बंजारा समाज को आगे आना होगा। जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता है, वह कभी तरक्की नहीं कर सकता। यह बातें गुरूवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ब्लॉक अकराबाद स्थित ग्राम दुभिया में 'बंजारा शंखनाद महारैली' को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सपा पर भी जमकर हमला बोला। बंजारा शंखनाद महारैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बंजारा समाज को आगे आना होगा और वह 2027 के चुनाव में बंजारा समाज से विधायक विधानसभा भेजना चाहते हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक लाख बंजारा समाज के लोगों का बड़ा समागम आयोजित करने की बात कही। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए...