हाथरस, जुलाई 14 -- हाथरस। हलवाई खाना स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में प्रवचन के दौरान उपाध्याय श्री 108 शिवदत्त जी महाराज एवं मुनि श्री 108 पदमदत्त जी महाराज ने सोमवार को प्रवचन में समर्पण, स्वाध्याय, व संयम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि जो लोग मंदिर प्रतिदिन जाते हैं पूजा करते हैं। उन्हें प्रभु से मांगने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। उन्हें बिन मांगे ही सब कुछ मिल जाता है। यदि वह फिर भी दुखी हैं, तो समझ लीजिए कि आपकी आस्था अथवा क्रियाओ एवं समर्पण में कहीं ना कहीं कोई कमी अवश्य है। शिव दत्त महाराज ने कहा जैसे आप नाई के पास जाते हो तो उसके कहने पर आप अपनी गर्दन इधर उधर घूमते रहते हो जबकि उसके हाथ में उस्तरा होता है लेकिन आपको यह विश्वास रहता है। वह आपकी गर्दन पर नहीं चलायेगा। आपको इसी तरह आस्था,श्रद्धा व समपर्ण का भाव ...