वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 22 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दुनिया में कोई भी देश हो वह गाय को माने या ना माने लेकिन दूध गाय का ही पीता होगा। क्या जो लोग गाय को खाते हैं क्या वे सूअर का दूध पीते हैं क्या? दूध तो गाय का ही सब लोग पीते हैं। कोई बच्चा होगा मां का ही दूध पिएगा। यानी यह प्रकृति से प्रदत्त उपहार है, दैवीय उपहार है। समुद्र मंथन से निकले वे, वे रत्न हैं जो हमें मातृशक्ति के संबोधन के साथ जोड़ता है। इसलिए भारत की ऋषि परंपरा ने उसको उसी रूप में आगे बढ़ाया। नारी गरिमा को उसकी महत्ता को हर स्तर पर सम्मान देते हुए उसको आगे बढ़ाने का काम किया। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित न होने देने पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्...