जो लोग कहते थे कौन चंद्रशेखर, उन्हें जनता ने मेरी पहचान बता दी; ASP चीफ का मायावती पर पलटवार
विशेष संवाददाता, सितम्बर 28 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें लेकर दिए गए बयान को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा पलटवार किया है। चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे कि कौन चंद्रशेखर, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि उनके लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है। मायावती ने चंद्रशेखर को बेईमानी से चुनाव जिताए जाने का आरोप लगाया, जिस पर चंद्रशेखर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बसपा सुप्रीमो की प्रेसवार्ता में चुनाव आयोग, ईवीएम और नगीना लोकसभा चुनाव को लेकर कही गई बातों को मैंने सुना। खुशी है कि अब बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है। चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.