नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से धमाल मचा रहे हैं। बेन स्टोक्स के जाने के बाद उन्हें इंग्लिश टीम की कप्तानी एक बार फिर मिल गई है। 17 दिसंबर से इंग्लैंड साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले एक बार फिर यह सवाल क्रिकेट के गलियारों में गूंज रहा है कि क्या रूट सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर में खेले 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की औसत के साथ सर्वाधिक 15921 रन बनाए थे, वहीं जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे पायदान पर हैं। 169 मैचों में रूट 50.45 की औसत के साथ 14278 रन बना चुके हैं। यह भी पढ़ें...