नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- क्रिकेट की दुनिया में उस समय हलचल मच गई जब खबर आई की रूट ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। फैंस ताजुब में थे कि रूट अभी तक सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे बड़े थे, हाल ही में तो उन्हें फिर से इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, फिर संन्यास क्यों? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि जो रूट ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है, बल्कि उनके छोटे भाई बिली रूट ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। बिली रूट, क्रिस कुक और कॉलिन इनग्राम के साथ, ग्लैमरगन के उन तीन बैट्समैन में से एक हैं जिनका प्लेइंग करियर इस हफ्ते खत्म हो जाएगा। उनका पिछला सीज़न शांत रहा, उन्होंने सिर्फ दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेले और क्लब की दूसरी XI की कप्तानी की...