नई दिल्ली, जून 4 -- इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी गुरुवार, 4 जून से होने जा रहा है। ENG vs NZ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की नजरें एक और इतिहास रचने पर होगी। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट मैच में वह 75 रन और बनाते हैं तो वह कीवी टीम के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जी हां, आज तक कोई बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन नहीं बना पाया है। यह भी पढ़ें- सैमसन को टी20 का कप्तान बनाना चाहते थे गंभीर, क्यों नहीं मानी गई बात? हुआ खुलासा अगर बात न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाल...