रामगढ़, मार्च 19 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा भुरकुंडा के दूसरे भव्य महा समागम का शुभारंभ गुरुवार को नगर कीर्तन से हुआ। इसकी शुरूआत गिद्दी ए गुरुद्वारा से हुई। रिवर साईड स्थित गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में पूरी का संगत का भव्य स्वागत हुआ। यहां आयोजित लंगर में शामिल होने के बाद भव्य शोभायात्रा भुरकुंडा के लिए रवाना हुई। इस दौरान निशान साहेब की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहेब के साथ पंज प्यारे समेत सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चें गुरु का गुणगान करते हुए चल रहे थे। वाहे गुरु जी का खालसा-वाहे गुरुजी की फतेह, जो बोल सो निहाल, सत श्री अकाल के गगनभेदी नारे से समूचा कोयलांचल गूंज रहा था। नगर कीर्तन के दौरान महिला संगत सड़क की सफाई करते आगे चल रही थी, वहीं सैकड़ों महिलाएं कीर्तन गाते हुए गुरुग्रंथ साहेब के पीछे चल रही थी। शोभाया...