रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- दुलाल चक्रवर्ती, दिनेशपुर। बैसाखी पर माता साहिब कौर गुरुद्वारा में तीन दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गुरुद्वारा परिसर में सजे भव्य दीवान में दूर-दराज से पहुंचे जत्थेदारों और कथावाचकों ने गुरु परंपरा की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। समागम के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न राज्यों से आए बलवीर सिंह पारस डाढ़ी जत्था, ज्ञानी लखबीर सिंह मस्त कवि जत्था, ज्ञानी हरदीप सिंह समेत कई रागी जत्थों ने अपने कीर्तन और प्रवचनों के माध्यम से खालसा पंथ की स्थापना के महत्व को विस्तार से बताया। बाबा गुरजंट सिंह नानपुरी टांडा वाले ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि सिख धर्म समानता और मानवता का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी इसमें किसी प्रकार का भेदभाव ...