मुरादाबाद, दिसम्बर 2 -- मुरादाबाद। हिंद की चादर धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब तथा उनके साथ शहीद हुए भाई मति दास, भाई सती दास और भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पारकर इंटर कॉलेज मैदान में शबद संकीर्तन समागम आयोजित किया गया। मंगलवार को इसका आरंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से जुलूस के रूप में श्री ग्रंथ साहिब को लाकर किया गया। इस दौरान नगर जो बोले जो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार को सेवक ग्रंथ लेकर चल रहे साहिब के रास्ते में मेटी बिछाते रहे। उस पर झाड़ू लगाते हुए जल छिड़कते रहे। गंथ साहिब को भव्य सजे दरबार में विराजमान किया गया। इसके बाद रहरास साहिब का पाठ किया गया गया। इसके बाद विशेष रूप से आस्ट्रेलिया से आए रागी जत्थे ज्ञानी गुरुदेव सिंह, भाई जगजीत सिंह बवीहा दिल्ली...