नई दिल्ली, मार्च 21 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दंगल के बीच ईद के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता के रेड रोड पर नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आक्रामक रुख अपनाया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ने कहा कि जो भी बंगाल को छेड़ेगा, जहन्नुम में जाएगा। इस दौरान मंच पर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी सहित टीएमसी के कई बड़े नेता भी दिखे। ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर लोगों के नमाज पढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, "SIR में लोगों के नाम काट दिए गए। मैं इसके लिए कोलकाता से दिल्ली, कलकत्ता हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गई। मुझे उम्मीद है कि लोगों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। मैं बंगाल में सभी जातियों, समुदायों और पंथों के साथ खड़ी हूं। मैं यह लड़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.