नई दिल्ली, अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 'शक्ति की सप्तधारा' का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5-7 साल में वह हासिल किया जाएगा, जो पिछले 5-7 दशकों में नहीं हो सका। पीएम मोदी ने मैन्युफैक्चरिंग, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन तथा कनेक्टिविटी को भारत की नई ताकत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का भरोसेमंद केंद्र और दुनिया के लिए इनोवेशन हब बनना होगा। साथ ही 'क्वालिटी, क्वालिटी, क्वालिटी' को ग्लोबल ब्रांड इंडिया की पहचान बनाने का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा, "आज लाल किले की प्राचीन से मैं देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आवाहन करता हूं। आने वाले 5-7 साल में जो पिछले 5-7 दशक में नहीं हुआ, वह सप्तधारा के सामर्थ्य से, शक्ति से हम देश को न...