लखनऊ, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होने पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश जी ने इसलिए पीडीए नाम इसलिए खोजा, क्योंकि वे मैसेज देना चाहते थे कि परंपरागत वोट बैंक से अलग और लोगों को जोड़ना चाहते थे। लेकिन उनके साथ जो पहले थे। उनका कितना सम्मान वो कर पाए। कितना उनको एकत्रित रख पाए। ये भी तो जनता देखेगी। जयंत ने कहा कि आज कुछ लोग उन्हें सिखाने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि यह चौधरी चरण सिंह का समाज है। इस चुनाव में आपको उनका समाज जवाब देगा। ये कोई PDA नहीं है, ये पीड़ा है, ये बौखलाहट है।'कुछ लोग समाज में विभाजन की कोशिश कर रहे' आरएलडी चीफ ने कहा कि उत...