संभल, अप्रैल 13 -- नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की सादात स्थित इमाम बारगाह में रविवार को मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना रईस अहमद जार्चवी ने कुरान की शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कुरान की नजर में कई लोग चलते-फिरते नजर आते हैं, लेकिन वे मुर्दा हैं, जबकि कुछ लोग मरकर भी जिंदा रहते हैं। जो केवल अपने लिए जीते हैं, उन्हें कुरान मुर्दा कहता है। जबकि दीन और इंसानियत के लिए जीने वाले असल मायनों में जिंदा होते हैं। उन्होंने कहा कि जानवर भी जिंदा रहते हैं, लेकिन वे केवल अपने लिए जीते हैं। इंसान की असली पहचान दूसरों के लिए जीने में है। उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैय्यद अली हुसैनी खामेनेई का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी दीन के लिए समर्पित कर दी। उन्होंने कुरान के ज्ञान को गहरा बताते हुए कहा कि...