हापुड़, मई 30 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वर्ष 2021, 2024 और 2025 के विभिन्न अभियोगों से संबंधित लावारिस, सीजशुदा एवं लंबित वाहनों की नीलामी कर उनका निस्तारण कराया गया। नीलामी प्रक्रिया पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। वाहनों की नीलामी से 4.58 लाख रुपये में हुई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर थाना परिसरों में लंबे समय से खड़े वाहनों को चिन्हित कर उनकी नीलामी की कार्रवाई कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना हापुड़ देहात में नौ वाहनों को नीलामी की गई। जिसमें पांच दोपहिया वाहन, तीन चार पहिया वाहन और एक तीन पहिया वाहन शामिल रहा। नीलामी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न बोलीदाताओं ने भाग लिया और वाहनों के लिए बोली लगाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी वाहनों की पारदर्शी तरीके ...