प्रयागराज, जनवरी 22 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो लोग सत्ता में रहकर गोहत्या नहीं रोक पाए वो नकली सनातनी और कालनेमि हैं। हम तो गोहत्या रोकने की बात कह रहे हैं। इसीलिए दोषी बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से दी गई नोटिस के संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहली बार यहां नहीं आए हैं, सालों से मेला में आ रहे हैं। प्रशासन ने जब जमीन और सुविधा दी थी तब क्या सोचकर दी थी। वैसे तो हमारे यहां परंपरा नहीं है कि जो सुविधा दी जाए, उसे काम पूरा होने से पहले लिया जाए। लेकिन अगर प्रशासन चाहे तो सुविधा वापस ले ले। हम तो शिविर में रह ही नहीं रहे हैं। जो करना है करें, वक्तव्य वीर न बनें।सीएम योगी ने दिया था ये बयान इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आ...