लखनऊ, जनवरी 24 -- प्रयागराज माघ मेले में स्नान को जा रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को रोके जाने के बाद शुरु हुए विवाद पर अब जमकर सियासत शुरू हो गई है। सपा और कांग्रेस अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर आई है। दोनों ही दल सीएम योगी और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने तो शंकराचार्य के समर्थन में लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर एक होर्डिंग भी लगाई है। होर्डिंग में मौनी अमावस्या के दिन उनके बटुकों के साथ हुई मारपीट को भी दिखाया गया है। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी इस होर्डिंग में अविमुक्तेश्वरानंद को समर्थन साफ दिख रहा है। ये होर्डिंग भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा से जुड़े नेता शरद शुक्ला ने लगवाई है। होर्डिंग में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए जा रहे शंकराचार्य और पुलिस प्रशासन के साथ हुए विवाद के बारे में बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.