हाथरस, फरवरी 25 -- हाथरस। मंगलवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में चैंबर ऑफ़ फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्टरीज एसोसिएशन के हाथरस चैप्टर की विधिवत घोषणा की गई। कार्यक्रम में हाथरस चैप्टर की घोषणा चेंबर फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहकार मनीष अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नितिन गोयल, अनुज सिंघल, शैलेश अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, डॉ प्रशांत शर्मा, रतन बिहारी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व अजय खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ प्रशांत शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की मानकों से भागने की आवश्यकता नहीं है। समझ कर उसको अनुपालन करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में जाने के लिए खाद्य सुरक्षा मानक...