नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- भारत में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले रूस ने भारत पर बड़ा भरोसा जताया है। रूस ने उम्मीद जताई है कि भारत इस मंच के जरिए समूह के सदस्यों ईरान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बने मतभेदों को दूर करने में कामयाब होगी। रूस की तरफ से यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच लगातार युद्ध जारी है और इसकी वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने यूएई में भी कई ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई हैं। ऐसे में दोनों देशों को एक करना आसान काम नहीं होगा। हालांकि रूस को उम्मीद है कि भारत इसमें कामयाब होगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एक प्रेस ब्रीफिंग में यह बातें कही हैं। उ...