नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि SIR के मुद्दे पर दो निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उनकी सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में ज्ञानेश कुमार को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है।'देश का दुर्भाग्य है कि ऐसी स्थिति बनी' अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने जोधपुर में हुए अग्निकांड में झुलसे लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसी दौरान उन्होंने चुनाव आयोग और हालिया चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। गहलोत ने कहा कि SIR के मामले में दो कमिश्नरों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार क...