नई दिल्ली, जुलाई 8 -- पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर में बारुईपुर दुष्कर्म कांड के एक आरोपी प्रभास मंडल की मौत हो गई है। आरोपी की मां का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके बेटे ने गलती की थी, जिसकी सजा मिली। देर रात क्राइम सीन रीक्रिएट किए जाने के दौरान मंडल ने भागने की कोशिश में पुलिस की बंदूक छीन गोलियां चला दी थीं, जिसके बाद हुई कार्रवाई में वह मारा गया। उस पर 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप थे। पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।क्या बोलीं मंडल की मां एएनआई से बातचीत में संध्या मंडल ने कहा, 'दो पुलिसवाले घर पर आए। इसके बाद मैं उठी। उन्होंने बताया कि बेटा मर गया है, तो क्या आप अस्पताल जाना चाहती हैं। मैंने कहा कि मैं नहीं जा सकती, क्योंकि पति की तबीयत ठीक नहीं है। मैंने उन्ह...