फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- टूंडला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का टूंडला में प्रथम आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। टोल प्लाजा से टूंडला तक रोड शो किया। उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। सुभाष चौराहा पर भाजपा नेताओं के स्वागत के दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विपक्ष की वास्तविकता जान चुकी है। जिन लोगों ने राम मंदिर का खुलकर विरोध किया। एक पैसा भी मंदिर में दान या चढ़ावा नहीं किया, कभी राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए, उन्हें सपने में भगवान राम दिखाई दे रहे हैं। जिनके ऊपर कारसेवकों पर गोली चलवाने का कलंक है। वह भी चुनाव आते ही राम के भक्त बन रहे हैं। इन्हें जनता पूरी तरह से समझ रही है। इनकी भक्त...