संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने देने के लिए रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में विपक्ष पर जमकर गरजे। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के नारी विरोधी मानसिकता से समाज में भारी आक्रोश है। पीएम मोदी ने 2014 में जब देश की सत्ता अपने हाथों में ली थी तब ही स्पष्ट किया था कि चार ही जातियां हैं- नारी, गरीब, युवा और किसान। यह भारत को कमजोर करने की नीयत से जातिवाद ने नाम पर अपने परिवार का पोषण करने और जनता को लूटने वालों के लिए चुनौती और चेतावनी थी। इसलिए कांग्रेस और उनके पार्टनर हमेशा प्रगतिवादी कदम का विरोध करते रहे। सपा, आरजेडी, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके और जो अन्य दल इस पाप के भागीदार थ...