नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरठ के सेंट्रल मार्केट में हो रही तोड़फोड़ के साथ आंदोलन और नोएडा में श्रमिकों की हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पोषण कर रही है और श्रमिकों, छोटे व्यापारियों का शोषण कर रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का 'भ्रष्टाचार का पेट सुरसा के मुंह जैसा है' और जो व्यापारी आज भाजपा के साथ खड़े हैं, वे भी जल्द ही इनकी गलत नीतियों का शिकार बनेंगे। उन्होंने मेरठ को 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' का केंद्र बताते हुए भाजपा के 'निर्णायक अंत' का दावा भी किया। मेरठ और नोएडा को लेकर अखिलेश ने एक के बाद एक दो पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किए।मेरठ से शुरू होगा 'नया आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन' ...