नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेन्स में भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग आज काननू नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न महंगाई, बेरोजगारी पर कंट्रोल कर पाई है और न ही निवेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई संबंध बना पाई है इसलिए सोची-समझी साजिश के तहत अधिकारियों के जरिए पूरे प्रदेश को कम्युनल रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।गरीबों को सही इलाज न मिलने का लगाया आरोप अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए चीजों को बेचने का आरोप लगाया। कहा कि कोई दिल्ली से बेच रहा है कोई लखनऊ से बेच रहा है। इन बेचने वालों का इलाज जनता करन...