जमशेदपुर, मार्च 15 -- जोहार क्लब और समाजसेवी पूरबी घोष के प्रयास से शनिवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं, क्लबों और समाज से लगभग 40 से 45 महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ की डिप्टी कमांडेंट मनीषा पाठक उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी जया पांडे ने अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मेहरबाई अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट (रेडिएशन ऑन्कोलॉजी) डॉ. स्नेहा झा भी मौजूद रहीं।पूरबी घोष और अतिथियों ने महिला दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। किरण सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर क्लब की सदस्य किरण सिन्हा, पूनम बिरुआ, प्रिया श्रीवास्तव, संजुक्ता घोष, त्रिप्ती एक्का, सुजाता दास और संगमित्रा ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्र...